झारखण्ड : कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे राइस मिल के पास रविवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। करंट लगने से तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। ये तीनों घर की छत पर तिरंगा लगा रहे थे। मृतकों में शिव कुमार झा का 23 वर्षीय बेटा विनीत कुमार झा, बेटी 25 वर्षीय पूजा झा और विनीत की चचेरी बहन 24 वर्षीय आरती झा शामिल हैं। परिजनों के अनुसार शाम में बारिश हो रही थी। इन्होंने स्टील के पाइप में तिरंगे को बांधा था। जब ये छत पर तिरंगा लगा रहे थे,
जानकारी के मुताबिक विनीत घर की छत पर लोहे की रॉड से झंडा लगा रहा था उसी समय रॉड पास से गुजर रहे 11 हजार हाई हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश की वजह से रॉड गीला था और हाई टेंशन के सम्पर्क में आते ही विनीत को करंट का जोर का झटका लगा और वह चीखने लगा। उसकी चीख सुनकर दोनों बहनें छत की तरफ दौड़ी, छत पर पहुंचते उन्हें भी जोर का झटका लगा।
परिजनों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई घरों से सटते हुए 11 हजार वोल्ट का तार गुजर रहा है। इसे हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को आवेदन भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर पहले इस तार को हटा दिया होता तो यह घटना नहीं होती।