झारखण्ड : सोनाहातू इलाके में डायन बिसाही के आरोप में तीन महिलाओं की हत्या कर दी गयी है । ये घटना बुंडू अनुमंडल के सोनहातू थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव की है जहाँ बीती रात यह घटना घटी है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी सोनाहातू थाने को दी गयी। जानकारी मिलने के बाद बुंडू अनुमंडल के तमाड़ थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची। मृतकों की पहचान राइलू देवी और ढोली देवी के रूप में की गयी है। वहीं तीसरी महिला आलोमानी देवी फिलहाल लापता बताई जा रही है.
वहीं पुलिस ने पास के जंगल में लाश की तलाश की और देर रात तक दो महिलाओं का लाश बरामद कर लिया गया है। वहीं तीसरे शव की खोजबीन में जुटी। फिलहाल हत्या किसने की है यह साफ़ नहीं हो पाया है। बुंडू डीएसपी अजय कुमार (Ajay Kumar) ने कहा कि पुलिस तीसरे शव की तलाश में जुट गयी है. और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
तीनों महिलाओं के परिवार वाले मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। वहीं इस घटना के बाद गांव वाले किसी को गांव में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। देर रात पुलिस के वहां पहुँचने के बाद वहां गांव के पुरुष फरार हो गये हैं।