नई दिल्ली : भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं। वह कभी कभी ही कोई पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार एक्टिव रहती हैं। वह अपनी और माही से जुड़ी सारी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी इन पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं। वह साक्षी की पोस्ट पर लाइक और कमेंट भी करते हैं। हाल ही में साक्षी और धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कर रही इस वीडियो में सुना जा सकता है कि भारतीय पूर्व कप्तान साक्षी के लिए कह रहे हैं कि यह फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकती है। 28 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों की बीच मजाकिया अंदाज में कहा-सुनी हो रही है। वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि साक्षी और धोनी के अलावा अन्य लोग भी वहां मौजूद हैं। साक्षी माही का वीडियो बना रही हैं, इस पर धोनी कहते हैं कि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही है।
मैं आपका ही पार्ट हूं बेबी
इस पर साक्षी भी चुप नहीं रहती हैं और वह कहती हैं, अपने फैंस भी मुझे उतना ही चाहते हैं जितना आपको। साक्षी की इस बात पर धोनी और आसपास बैठे लोग हंसने लगते हैं। मैं आपका ही पार्ट हूं बेबी, स्वीटी।’ इस वीडियो को धोनी के फैन पेज से भी शेयर किया गया है। इस पर माही के फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने आरोप लगाया कि साक्षी फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए धोनी को यूज कर रही हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर फ्रूट-मेकअप चैलेंज चल रहा था। साक्षी ने भी इसी चैलेज के अधीन चेरी से अपना मेकअप किया था। उन्होंने अपने मेकअप का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। इंस्टाग्राम पर साक्षी के 4.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।ग्राम पर शेयर भी किया था। इंस्टाग्राम पर साक्षी के 4.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।