रांची : झारखंड में त्योहारी सीजन के शुरू होते ही सुरक्षा बलों की जिम्मेदारियां बढ़ गयी है। ऐसे में दुर्गापूजा, दीपावली और छठ को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी किया गया है।आदेश की कॉपी सभी जिलों के एसपी को भी भेज दी गयी है। हालांकि आपात स्थिति में छुट्टी दी जायेगी।
पुलिस हेडक्वार्टर से जारी हुआ आदेश
पुलिस हेडक्वार्टर से झारखण्ड के सभी जिलों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम करने का भी आदेश दिया गया है। सभी जिलों में अतिरिक्त बल की तैनाती का भी निर्देश दिया गया है। राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में भव्य पूजा का आयोजन होता है। भारी संख्या में श्रद्धालु पंडाल माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
रातभर रहती है श्रद्धालुओं की भीड़
दुर्गा पूजा के दौरान कई शहर रातभर जागते हैं, ज्यादातर श्रद्धालु रात में ही अपने परिवार वालों के साथ एक पंडाल से दूसरे पंडाल का रुख करते हैं। खासकर रांची शहर में सतमी से लेकर दसमी तक शहर का मिजाज ही अलग होता है। चारो तरफ रौशनी और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय हो जाता है। ऐसे में सुरक्षा की जवाबदेही सुरक्षा बलों के हाथों में हो होती है। भीड़ में भी परिवार वाले सुरक्षित महसूस कर सकें। उनके साथ कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए सुरक्षा बल खड़े रहते हैं।
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
पूजा पंडाल में सुरक्षा व्यस्था सटीक हो और चप्पे – चप्पे पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरा लगाया जा रहा है। सुरक्षा बल के जवान कैमरे पर भी अपनी पैनी निगाह रखेंगे। दो साल बाद दुर्गा पूजा का आयोजन इतनी भव्यता से हो रहा है ऐसे में सुरक्षा व्यस्था भी उसी स्तर की हो ये जरूरी है। कोरोना संक्रमण के बाद श्रद्धालु भी भारी संख्या में पूजा पंडालों का रुख करेंगे। ऐसे में वो सुरक्षित महसूस करें ये जरूरी है।