रांची में ऑटो चालकों पर लगेगा अंकुश, अब मनमानी किराया नहीं वसूलेगा !

now they will not charge arbitrary fare!

झारखण्ड : रांची के अंदर चलने वाले ऑटो चालकों के मनमाने किराए पर अंकुश लगेगा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार जल्द ही शहर के विभिन्न रूटों के लिए ऑटो किराए का नए सिरे से निर्धारण करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। हर रूट पर उचित और सामान्य किराया तय किया जाएगा। कोरोना काल के वक़्त तय किराए से यह काफी कम होगा और शहरवासियों को राहत मिलेगी। किराया निर्धारण की प्रक्रिया शुरू करने से पहले क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार ऑटो चालक संगठनों और यात्री संगठनों की भी सलाह लेगा। सभी की सहमति के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।

हालात सामान्य पर किराया कोरोनाकाल का..

राजधानी रांची में ऑटो किराया फिलहाल निर्धारित नहीं है। जो किराए लिए जा रहे हैं, वह कोरोनाकाल के निर्धारित हैं। कोरोना से पहले 2018-19 में ऑटो महासंघ की ओर से किराया निर्धारित किया गया था। कोरोना के कारण 2020 में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और यात्रियों को बैठाने की बाध्यता के कारण नया किराया तय किया गया था। इसके मुतबिक ऑटो में सवारियों की संख्या सामान्य से आधी होगी और किराया दोगुना तय हुआ था। लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गयी है। सामान्य संख्या में सवारी बैठाए जा रहे हैं, पर किराया दोगुना लिया जा रहा है। इसलिए नया किराया तय किया जाएगा

मनमर्जी.किराए में भी समानता नहीं

समय-समय पर पेट्रोल-डीजल व अन्य ईंधन के दाम बढ़ने से भी किराए में और बढ़ोतरी हो गयी। हर रूट पर ऑटो चालक मनमर्जी से किराए ले रहे हैं। शहरवासी भी यह किराया देने को मजबूर हैं। इसे लेकर ऑटो चालकों और सवारियों में बहस आम हो गई है। लोग परेशान हैं कि अलग-अलग रूटों पर किराए में समानता नहीं है।

नयी-सामान्य परिस्थितियों व अन्य पहलुओं पर गौर किया जाएगा सचिव

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव SN Ram ने कहा कि शहर में ऑटो किराया निर्धारण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। विभिन्न रूटों पर चलने वाले ऑटो के नए किराए तय किए जाएंगे। इसके लिए 2018-19 और उसके बाद के निर्धारित किराए का अध्ययन किया जा रहा है। नयी और सामान्य परिस्थिति व इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गौर करने के बाद ही किराया निर्धारित होगा। इसके लिए संबंधित सभी पक्षों का सहयोग लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.