चाचा को कुल्हाड़ी से काटा ! आरोपी की पत्नी बोली, मेरा पति पागल है..

Uncle was cut with an ax!

हज़ारीबाग़ : चौपारण जिले में सगे भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मानसिक रूप से पागल बताया जा रहा है। वहीं मामला हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बराकर नदी के मुहाने पर स्थित सेलहरा के ग्राम टोइया का है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भतीजे किशोर यादव ने चाचा लालधारी यादव (50) वर्ष की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है।

विक्षिप्त है चाचा की हत्या करने वाला!

वहीं मृतक लालधारी यादव की पत्नी फुलमतिया देवी की शिकायत पर थाना कांड संख्या 338/22 दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस की दी गई शिकायत में फुलमतिया ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका व्यक्त की है। फुलमतिया देवी ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच पहले भी लड़ाई हो चुकी है। वहीं, आरोपी किशोर यादव की पत्नी उर्मिला देवी का कहना है कि उसका पति बीते 3-4 सालों से पागल जैसा व्यवहार कर रहा है। उर्मिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ भी अक्सर मारपीट करता था। उसने पुलिस को बताया कि किशोर पहले मुंबई में काम करता था। लेकिन बीते कुछ वर्षों से घर पर ही था। उर्मिला का कहना है कि उसके पति का कांके में इलाज भी करवाया था। आरोपी की पत्नी ने बताया कि उनकी 9 साल की बेटी है। उसने बताया कि विक्षिप्त जैसा व्यवहार करने की वजह से उसके पति को कई बार बांध कर भी रखा गया। अचानक देर शाम हत्या करने का पता चला। सभी परिवार एक ही घर में अलग अलग कमरों में रहते हैं। मेरा पति भी चाचा के साथ रहते थे। कैसे और क्यों हत्या हुई, यह जानकारी नहीं है।

जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई..

थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी भूमि विवाद में हत्या का कारण बता रही है। घटना स्थल पर थाना प्रभारी के साथ पुअनि तरुण बाखला आदि पहुंचे। घटना से शव को कब्जे में कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर लिया गया। हत्यारे को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.